{"_id":"66610195169609b09903ea57","slug":"people-worried-about-water-locked-out-jal-sansthan-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-103854-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पानी के लिए परेशान लोगों ने जल संस्थान में की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पानी के लिए परेशान लोगों ने जल संस्थान में की तालाबंदी
Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 06 Jun 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
भीमताल(नैनीताल)। नगर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से पानी नहीं आने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को पानी के लिए परेशान लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। तल्लीताल ठंडी सड़क निवासी पूर्व सभासद भूपेंद्र कनौजिया ने कहा कि अधिकारियों को समस्या बताने के बाद भी समस्या हल नहीं हो पाई है। इसको लेकर लोगों में विभाग के लिए नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला ने कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। कार्यालय में तालाबंदी और धरना प्रदर्शन की सूचना पर जल संस्थान के सहायक अभियंता ने लोगों को जल्द पानी की समस्या को हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान उमेश पाठक, सूरज मेहरा आदि मौजूद रहे।
इधर मेहरागांव क्षेत्र में पानी में कीड़े आने से लोग परेशान हैं लोगों ने अधिकारियों से समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर मेहरागांव क्षेत्र में पानी में कीड़े आने से लोग परेशान हैं लोगों ने अधिकारियों से समस्या हल करने की मांग की है।