फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   People enjoying the taste of health from clay pots

Nainital News: मिट्टी के बर्तनों से सेहत का जायका ले रहे लोग

Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
People enjoying the taste of health from clay pots
हल्द्वानी। गर्मी बढ़ते ही शहर में जगह-जगह मिट्टी के घड़े समेत बर्तनों की खरीद में भी तेजी आई है। बाजार में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बिकने लगे हैं। मिट्टी के घड़ों के अलावा, फिल्टर और वाटर बोतल भी आ गई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मिट्टी के बर्तनों में भोजन की पौष्टिकता बनी रहती है। इसमें बनाया खाना खाने से कैंसर, अल्सर रोग तो दूर रहते हैं हीं खट्टी डकार से भी निजात मिलती है। रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड में जगह-जगह मिट्टी के बर्तन बिक रहे हैं। बरेली से पहुंचे कारोबारी प्रेम पाल ने बताया कि राजस्थान, गुजरात, बंगाल, बरेली आदि जगहों से बर्तन लाते हैं। उन्होंने बताया कि नल वाले मटके 320 से शुरू हैं। वहीं छोटे पॉट 70 रुपये की कीमत के हैं। प्रेमपाल ने बताया कि हर रोज तीन से चार हजार रुपये के बर्तन बिक जाते हैं। विनोद लाल ने बताया कि उनके पास घड़े की डिमांड ज्यादा है। हर हफ्ते बाहर से बर्तन मंगवाते हैं। इसके अलावा भगोना, गिलास, कटोरी, तवा, थाली, सुराही, हांडी आदि बर्तनों की भी डिमांड रहती है।
विज्ञापन


---
भोजन की पौष्टिकता को बरकरार रखता है
पेशे से इंजीनियर और प्रमुख मिट्टी बर्तनों के कारोबारी विनोद जोशी ने बताया कि सामान्य चिकनी मिट्टी से बर्तन बनते हैं। क्षारीय होने के कारण मिट्टी के बर्तन में भोजन की पौष्टिकता बनी रहती है। यह पेट में जाकर मिनरल की पूर्ति भी करती है। वहीं एल्युमीनियम के बर्तनों से ऑक्साइड बनता है जो बैक्टिरिया उत्पन्न करते हैं। इसमें भोजन पकता नहीं है जलता है जिससे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed