फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Several changes regarding safety will be implemented on national highways.

Nainital News: राष्ट्रीय राजमार्ग में सुरक्षा को लेकर होंगे कई बदलाव

Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 19 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Several changes regarding safety will be implemented on national highways.
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर लगातार हो रहे हादसों और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर सांसद अजय भट्ट के निर्देशों के बाद एनएचएआई एक्शन में आया है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अचल जिंदल ने तकनीकी टीम के साथ शुक्रवार को हल्दूचौड़ से हाईवे के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की ओर से बताई गई समस्याओं के समाधान संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने हाईवे के ब्लैक स्पॉट, अव्यवस्थित कट, डिवाइडर कट, पैदल यात्रियों की सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और लावारिस गोवंश जैसी समस्याओं का जायजा लिया। हल्दूचौड़ चौराहे के कट को व्यवस्थित करने, एवरग्रीन स्कूल के सामने मानकों के तहत कट बनाने, हाईवे के विभिन्न मीडियन कट पर छह से सात मीटर के बैरिकेड्स लगाने, पर्याप्त प्रकाश, चेतावनी और दिशा-सूचक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया। स्कूली बच्चों, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के सामने, हल्दूचौड़ मुख्य बाजार और बबुर गुमटी के पास फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया। इस दौरान लक्ष्मण सिंह खाती, पीयूष जोशी, रुक्मणी नेगी, पूजा बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, जीवंती देवी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed