फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Passengers survived due to the understanding of the bus driver, the driver plied the bus on the mound when there was a standing jam of the moving roadways bus

बस चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, चलती रोडवेज बस का स्टेयरिंग जाम होने पर चालक ने बस को मिट्टी के टीले पर चढ़ाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers survived due to the understanding of the bus driver, the driver plied the bus on the mound when there was a standing jam of the moving roadways bus
बेतालघाट (नैनीताल)। दिल्ली से बेतालघाट जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस का स्टेयरिंग सोमवार सुबह करीब छह बजे पापड़ी की पहाड़ी के पास अचानक जाम हो गया। चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क किनारे बने एक मिट्टी के टीले पर चढ़ा दिया जिससे बस रुक गई और बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

बस अल्मोड़ा डिपो की थी। उसमें करीब 12 यात्री सवार थे। चालक के बस को टीले पर चढ़ाने के बाद मार्ग संकरा होने की वजह से जाम लग गया। डंपर चालकों ने किसी तरह बस को बेतालघाट बाजार तक पहुंचाया। बस में सवार लोगों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्यों को भेजा गया। उधर, अल्मोड़ा डिपो के एआरएम गजेंद्र सिंह कठायत ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। फोरमैन से मामले की जानकारी ली जाएगी। साथ ही सिंगल रूट पर अच्छी बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed