{"_id":"67d88675f8b046e3e5022f62","slug":"passengers-from-delhi-route-filled-the-bag-of-roadways-haldwani-news-c-337-1-hld1039-120013-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: दिल्ली रूट के यात्रियों ने भरी रोडवेज की झोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: दिल्ली रूट के यात्रियों ने भरी रोडवेज की झोली
Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली के बाद रोडवेज बसों में उमड़े यात्रियों से निगम की झोली भी भरी है। दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करने से हल्द्वानी डिपो ने एक दिन में 23 लाख कमाए। काठगोदाम डिपो की आय 20 लाख रही।
होली के बाद यात्रियों के कामकाज पर लौटने पर हल्द्वानी व काठगोदाम डिपो की ओर से रविवार को दिल्ली रूट पर 54 बसों का संचालन किया गया था। इसके अतिरिक्त बरेली, नैनीताल, गुरुग्राम, टनकपुर, देहरादून आदि मार्गाें पर भी 15 से अधिक बसों का संचालन किया गया। मंगलवार को यहां से जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। हल्द्वानी डिपो ने 41 बसें विभिन्न रूटों पर भेजी। काठगोदाम डिपो के इंचार्ज लालकुमार ने बताया कि 16 मार्च को डिपो की आय 11 व 17 को 20 लाख से अधिक रही। यह कमाई 22 बसों ने की है।
यात्री उमड़े तो देर रात भेजी आखिरी बस
सोमवार रात यात्रियों की भीड़ इतनी अधिक थी कि डिपो एआरएम संजय पांडे भी बस अड्डे पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि रात 11:30 बजे आखिरी बस दून भेजी गई जबकि आखिरी बस 10 बजे जाती है। यहां से यात्रियों के जाने का क्रम जारी है। दिल्ली, दून से वापसी में गाड़ियां 50 फीसदी से कम यात्रियों के साथ पहुंच रही हैं।