फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Parking and shopping complex in Bhawali will provide self-employment

भवाली में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स देगा स्वरोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Parking and shopping complex in Bhawali will provide self-employment
नैनीताल। भवाली क्षेत्र में कार पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स निर्माण की कवायद तेज हो गई है। कार पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स अगर मूर्त रूप लेता है तो सवा सौ से अधिक लोगों को स्वरोजागर शुरू करने के लिए दुकानें भी मिलेंगी। साथ ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

लगभग दो वर्ष पूर्व भवाली के पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने भवाली-भीमताल रोड पर सांस्कृतिक मंच के समीप स्थित लकड़ी टाल और उससे लगी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा था। तत्कालीन सरकार ने इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी थी। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ समय से शासन स्तर पर भवाली में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स निर्माण की कवायद तेज हो गई है। दो दिन पहले ही शासन स्तर पर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी से पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स निर्माण के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

जहां पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनना है उसका कुल क्षेत्रफल 3080 वर्ग मीटर है। जिसमें छह बेसवेज और 124 वाहनों के लिए पार्किंग के साथ-साथ 82 दुकानें भी प्रस्तावित हैं। यही नहीं इसी भूमि के दूसरी ओर 42 वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग और 41 दुकानों का निर्माण प्रस्तावित है। इस योजना को अमलीजाना पहनाने में तकरीबन आठ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। बताया जाता है कि जिला प्रशासन जल्द ही योजना की डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजेगा ताकि विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार इसके लिए बजट आवंटित कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवाली में संकरी सड़के होने के कारण बार-बार जाम लगता है। पार्किंग न होने के कारण लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिससे लोगों को असुविधा होती है। इसे देखते हुए ही लकड़ी टाल वाली जमीन पर पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स निर्माण की योजना शासन में विचाराधीन है। उम्मीद है कि चुनाव के बाद इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। संजय वर्मा पालिकाध्यक्ष नगर पालिका भवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed