फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Painter injured in accident 12 days ago dies

Nainital News: 12 दिन पहले हादसे में घायल पेंटर ने दम तोड़ा

Sat, 27 Sep 2025 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
Painter injured in accident 12 days ago dies
प्रतीकात्मक
हल्द्वानी। बाइक रपटने से घायल पेंटर की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में पत्नी व तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं। मूल रूप से बरेली का रहने वाला प्रेमपाल (30) अपना गांव छोड़कर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए हल्द्वानी आ गया था। वह पत्नी, दो बेटे व एक पुत्री के साथ डी क्लास धौलाखेड़ा अर्जुनपुर में हंसी-खुशी रह रहा था। करीब 12 दिन पहले वह जयपुर बीसा के पास बाइक रपटने से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी लेकिन उसने उपचार में लापरवाही बरती। हादसे के छह दिन बाद उसे धुंधला दिखना शुरू हो गया। इस पर उसे उपचार के लिए बरेली राममूर्ति ले जाया गया। यहां से बीते बृहस्पतिवार को लौटते वक्त उसकी मौत हो गई। सुशीला तिवारी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने शु्क्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। मोर्चरी पहुंचे उसके भाई हेमंत ने बताया कि वे गरीब परिवार के हैं। प्रेमपाल की मौत से दो बेटे व एक बेटी के सिर से बाप का साया उठ गया है। उसने सरकारी योजना के तहत गरीब परिवार को मदद दिलाने की भी गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed