फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Other fishes are in danger due to the presence of Thai Mangur from Naini Lake

Nainital News: नैनीझील से थाई मांगुर मिलने से अन्य मछलियों को खतरा

Thu, 03 Jul 2025 01:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 03 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Other fishes are in danger due to the presence of Thai Mangur from Naini Lake
नैनीताल। नैनीझील में मौजूद थाई मांगुर मछली मिलने मछलियों की प्रजातियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। इससे झील का पारिस्थिकी तत्र भी बिगड़ सकता है। मांगुर को निकालने के लिए डीडीए सचिव ने पंतनगर मत्स्य विभाग को पत्र लिखा है लेकिन अब तक झील से प्रतिबंधित थाई मांगुर को निकालने की कवायद शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन



भारत में थाई मांगुर पालना व बेचना प्रतिबंधित है। बीते सप्ताह नैनीझील किनारे थाई मांगुर देखी गई। पंतनगर मत्स्य विभाग के प्रो. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नैनीझील में थाई मांगुर मछली का होना यहां की अन्य मछलियों के लिए खतरा है। कुछ ही महीनों में यह एक झील पर यह कब्जा कर सकती है जिससे पारिस्थितिकी तंत्र में असंतुलन पैदा हो जाता है। इसलिए थाई मांगुर भारत में प्रतिबंधित है। जल्द नैनीझील से थाई मांगुर को नहीं निकाला गया तो वह झील की सारी मछलियों को खा जाएगी। डीडीए सचिव विजयनाथ शुक्ल ने बताया कि झील से थाई मांगुर को निकालने के लिए पंतनगर विवि से पत्राचार किया गया है। झील व अन्य मछलियों की सुरक्षा के लिए जल्द थाई मांगुर को निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article