फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Opinion polling was held on the names of candidates of 29 wards in haldwani

वार्डों के प्रत्याशियों के नाम पर रायशुमारी: BJP के पर्यवेक्षकों ने संभाग कार्यालय में डेरा डाला; होगा मंथन

Fri, 20 Dec 2024 12:03 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 20 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

Haldwani News: भाजपा के तीन पर्यवेक्षकों ने पार्टी के तीन मंडलों के 29 वार्डों के पार्षद पद के दावेदारों के आवेदन पत्रों की जांच कर उनका पक्ष जाना। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के चलते मुखानी स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में गहमागहमी रही।

विज्ञापन
Opinion polling was held on the names of candidates of 29 wards in haldwani
पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के चलते मुखानी स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में गहमागहमी रही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के तीन पर्यवेक्षकों ने बृहस्पतिवार को पार्टी के तीन मंडलों के 29 वार्डों के पार्षद पद के दावेदारों के आवेदन पत्रों की जांच कर उनका पक्ष जाना। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी के चलते मुखानी स्थित पार्टी के संभाग कार्यालय में गहमागहमी रही।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केदार जोशी, गौरव पांडे और राजेश कुमार पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मुखानी, बिठौरिया, लामाचौड़ और काठगोदाम मंडल में शामिल 29 वार्डों में पार्षद पद के लिए दावेदारी करने वाले भाजपा नेताओं के आवेदन पत्रों की जांच कर रायशुमारी की। टीम का नेतृत्व कर रहे केदार जोशी ने बताया कि दो दिनों तक नगर निगम क्षेत्र के पार्षदों के दावेदारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। उसके अगले दिन मेयर के दावेदारों के नाम पर चर्चा होगी। तत्पश्चात तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश हाईकमान को भेजा जाएगा। एक सवाल के जवाब में पर्यवेक्षक जोशी ने कहा कि भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। सदस्यता ली है तो टिकट मिलेगा ऐसा नहीं है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि प्रदेश से प्रभारी बनाए गए मनोज पाल भी संभाग कार्यालय पहुंचे। उन्होंने भी पार्टी नेताओं से चुनाव को लेकर बातचीत की।

विज्ञापन

मेयर के लिए अब तक 20 ने किया दावा
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम में मेयर के लिए अब तक अन्य पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले 20 लोग दावेदारी कर चुके हैं। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बताया कि इन दावेदारों में नवीन वर्मा, मोहन गिरी गोस्वामी, गजराज सिंह बिष्ट, दयाल शंकर गोस्वामी, महेंद्र कश्यप, नन्हे कश्यप, हीरा लाल साहू, घनश्याम रस्तोगी, आभा गोस्वामी, जगमीत सिंह मिती आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन आरक्षण बदलने के लिए आई 64 आपत्तियां
निकायों का वार्डवार अनंतिम आरक्षण जारी होने के बाद आपत्ति मांगीं गई थीं। प्रस्तावित आरक्षण के खिलाफ बृहस्पतिवार को 64 आपत्तियां दर्ज हुई। डीएम की ओर से सभी नगर निकायों में आपत्तियों को दर्ज कराने के लिए 22 दिसंबर का समय दिया गया है। अंतिम दिन शाम तीन बजे तक आने वाली आपत्तियों पर ही सुनवाई होगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद वार्डवार आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नगर निगम में बृहस्पतिवार को वार्ड 32 की 15, वार्ड 23 की पांच, वार्ड 10 की 32, वार्ड 13 की आठ और वार्ड 12 में प्रस्तावित आरक्षण के खिलाफ चार आपत्तियां प्राप्त हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed