फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Only lotus should come out of the ballot boxes and there should be a flood of lotus: Dhami

मतपेटियों से कमल ही कमल निकले और कमल की झड़ी लग जाए : धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Only lotus should come out of the ballot boxes and there should be a flood of lotus: Dhami
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि रोड शो में पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह को देखा तय हो गया है कि 25 जनवरी को हल्द्वानी में कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस जोश को बनाए रखें, ताकि उनकी मेहनत के बाद मतपेटियों से कमल ही कमल निकले और कमल की झड़ी लग जाए।
विज्ञापन


धामी बृहस्पतिवार को भाजपा के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में आयोजित रोड शो के बाद तिकोनिया पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम इस नए साल में तीन नए काम करने वाले हैं। हमको संकल्प लेकर जाना है। पहला नया काम हमको करना है कि नगर निगम हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में सभी निकायों, पालिकाओं और पंचायतों में भाजपा की सरकार बनानी है। कहा कि हमने वर्ष 2022 में संकल्प लिया था और वादा किया था कि हम प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। इसकी शुरूआत उत्तराखंड से हुई है और इसी माह हम उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू कर रहे हैं। तीसरे कार्य का उल्लेख करते हुए धामी ने कहा कि 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरूआत होनी है। कहा कि इसमें पूरे देश से दस हजार खिलाड़ी उत्तराखंड में आने वाले हैं। हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में इसका समापन होना है और हम सभी को इसका सहभागी बनकर इसे सफल बनाना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सबसे पहले पहला काम करना है कि भाजपा के मेयर समेत पार्टी सभासदों के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह 23 जनवरी को शाम पांच बजे तक जब तक मतदान समाप्त नहीं होता तब तक अपने इस उत्साह और जोश को बनाए रखेंगे। जनसभा में मुख्यमंत्री के साथ मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट, सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, सांसद अजय भट्ट व जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed