फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   One day's attack gulla, nothing the other day

एक दिन का हल्ला गुल्ला, दूसरे दिन कुछ नहीं

Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर न तो नगर निगम की मंशा साफ है न ही सड़क कब्जाए बैठे लोग मानने को तैयार हैं। नगर निगम ने सोमवार को खानचंद मार्केट और केमू स्टेशन रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया मगर दूसरे दिन ही इस अभियान की हवा निकल गई।

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने वाली टीमें ऑफिस से बाहर नहीं निकलीं और कारोबारी भी सड़क के आगे सामान फैलाने में पीछे नहीं रहे। सोमवार को मुख्य नगर आयुक्त केके मिश्र नगर निगम की टीम के साथ खुद अतिक्रमण हटाने निकले थे।
विज्ञापन


एक घंटे के शोरशराबे के बीच अतिक्रमणकारियों से 12500 रुपये वसूले गए और दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। मंगलवार को दुकानदारों ने तीन-तीन फिट तक दुकान का सामान फिर से सड़क और फुटपाथ में लगा दिया। इससे आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं केमू स्टेशन में जाम लगता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क में नहीं दिखे तरबूज

ठेली फड़ व्यवसायियों पर हुई कार्रवाई से जहां नैनीताल रोड के किनारे तरबूज बेचने वाले दिखाई नहीं दिए। वहीं ठेली फड़ भी कम दिखाई दिए। 

एमएनए के घर के बाहर पुलिस तैनात

मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) केके मिश्र ने सोमवार को तरबूज के ठेले को पलट दिया था। इससे गुस्साए ठेले वालों ने उनके घर के आगे प्रदर्शन किया था। दोबारा प्रदर्शन न हो इसको देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस के चार जवान तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed