फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Officials are flouting the polythene campaign corporation

पॉलिथीन अभियान निगम का बता कर पल्ला झाड़ रहे हैं अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Officials are flouting the polythene campaign corporation
हल्द्वानी मंगल पड़ाव सब्जी मंडी में पॉलिथीन में सामान ले जाता व्यक्ति। अमर उजाला
हल्द्वानी। अभियान नगर निगम की जिम्मेदारी बताकर प्रशासन से लेकर पुलिस के अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। शासनादेश साफ कहता है कि पॉलिथीन के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माना करने का अधिकार प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, आरटीओ, वन विभाग के अधिकारियों का भी है। लेकिन, सरकारी महकमे केवल कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी, फल बाजार, मंगल पड़ाव, नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड क्षेत्र में खुलेआम पॉलिथीन का प्रयोग होता रहा। यहां तक कि नगर निगम के ठीक सामने लगे ठेले वाले खुद फल पॉलिथीन में बेच रहे थे। प्रशासन, निगम, पुलिस सहित किसी भी विभाग ने कार्रवाई करने की जहमत तक नहीं उठाई।
विज्ञापन

4:25 बजे: अग्रसेन चौराहे के पास
किसी को कोई मतलब नहीं। दुकानदार पॉलिथीन में समान दे रहे हैं और ग्राहक उसे ले रहे हैं। जब दुकानदारों से पूछा गया तो उन्होंने कहा रोक तो है मगर क्या करें इसके अलावा कोई विकल्प भी तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4:28 : मंगल पड़ाव
ठेलों में पॉलिथीन रखी हुई है, विक्रेता बेफिक्र होकर इसमें ग्राहक को फल बेच रहे हैं। दुकानदारों ने कहा कि पता तो है। अफसरों का डर भी रहता है कि न जाने कब छापे पड़ जाएं।

4:34 : मंगल पड़ाव सब्जी मंडी
धड़ल्ले से पॉलिथीन में सब्जी, फलों को बेचा जा रहा है। ग्राहक भी पालीथिन में खाद्य सामग्री लेकर जा रहे हैं। ग्राहकों से जब पूछा गया कि सरकार और हाईकोर्ट की रोक के बाद पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है तो उन्होंने कहा कि जब सख्ती होगी तो देखा जाएगा।
6:14 : रस्सी बाजार
यहां पर खुलेआम पॉलिथीन में सामान नहीं बेचा जा रहा था, लेकिन ठेलों में बिक्री के लिए रखे गए डिस्पोजल को पॉलिथीन में ही रखा।
इन अधिकारियों के पास है कार्रवाई जिम्मा
- उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, मजिस्ट्रेट
- नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, ईओ नगर पालिका
- पुलिस के एचएचओ, सीओ, पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
- वन विभाग के अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी
- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी
पॉलिथीन को लेकर आगे भी छापेमारी की जाएगी। जो पॉलिथीन में सामान बेचते हुए मिलेगा, उससे प्रति पॉलिथीन 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा।
विवेक राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed