{"_id":"6718191ffe55e619e80a76d4","slug":"obc-and-ebc-students-will-get-scholarship-under-pm-yashasvi-scheme-nainital-news-c-240-1-shld1006-105397-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पीएम यशस्वी योजना में ओबीसी और ईबीसी के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पीएम यशस्वी योजना में ओबीसी और ईबीसी के छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति
Wed, 23 Oct 2024 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। केंद्र सरकार की पीएम यशस्वी योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पूर्वदशम और दशामोत्तर छात्रवृत्ति दी जाती है। अब पूर्वदशम छात्रवृत्ति के लिए ओबीसी के छात्र ही पात्र थे लेकिन अब पीएम यशस्वी योजना में अनुसूचित जाति, जनजाति के बच्चों के साथ सामान्य वर्ग के गरीब परिवार के बच्चों को भी छात्रवृत्ति का लाभ मिल पाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि इस वर्ष से प्रदेश में पूर्वदशम कक्षा 9वीं और 10वीं के ईबीसी के छात्रों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में सामान्य जाति के आर्थिक रूप से वंचित छात्र आते हैं।
उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र ही लाभ ले सकते हैं। पात्र विद्यार्थी के अभिभावकों की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक ही होनी चाहिए। घिल्डियाल ने बताया कि छात्रों को शिक्षा जारी रखने के लिए चार हजार की आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के लिए दी जाएगी। उक्त योजना के पात्र छात्र-छात्राएं एनएसपी पोर्टल (scholarships.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।