{"_id":"692e0412a398848ea0055634","slug":"nirmala-convent-won-the-trophy-in-the-under-14-inter-school-cricket-tournament-haldwani-news-c-337-1-shld1032-127782-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में निर्मला कान्वेंट ने नाम रही ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में निर्मला कान्वेंट ने नाम रही ट्राफी
Tue, 02 Dec 2025 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ में सोमवार को अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में हल्द्वानी क्षेत्र के प्रतिष्ठित 20 स्कूलों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मैच में टैगोर पब्लिक स्कूल ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 143 रन बनाकर निर्मला कान्वेंट की टीम को 144 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में शानदार खेल दिखाते हुए निर्मला कान्वेंट ने छह विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, निर्मला कान्वेंट एवं जिम कॉर्बेट स्कूल के टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचीं थीं। फाइनल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए निर्मला कान्वेंट के ओम बोरा को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिला। निर्मला कान्वेंट के ओम बोरा को ही बेस्ट बैट्समैन, टैगोर पब्लिक स्कूल के कयन को बेस्ट बॉलर और जिम कॉर्बेट स्कूल के दक्ष नेगी को बेस्ट ऑलराउंडर की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल ने सभी प्रतिभागी टीम, कोचों और छात्रों का सफल आयोजन के लिए आभार जताया। संवाद