फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   NHM personnel went on indefinite work boycott

अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर गए एनएचएम कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
NHM personnel went on indefinite work boycott
नैनीताल में सीएमओ दफ्तर के सामने अनिश्चितकालीन धरने के दौरान नारेबाजी करते एनएचएम कर्मचारी। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने सीएमओ दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता कहा कि एनएचएम कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ देने, राज्यकर्मियों की तरह 60 वर्ष की आयु तक सेवा का लाभ देने, आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने, कार्यरत आउटसोर्स और अनुबंधित कर्मियों को राज्य व जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से नियुक्ति देने समेत तमाम मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत हैं। पूर्व में कई दौर की वार्ताओं व तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार के बाद भी सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए गए। कहा कि वार्ता करने के बजाय कर्मियों को धमकियां मिल रही हैं। इसके चलते कर्मी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। अब आपातकालीन सेवाओं से भी कर्मी कार्य बहिष्कार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में डॉ. पल्लवी, डॉ. प्रियंका पंत, डॉ. संदीप श्रीवास्तव, डॉ. संजय जनोटी, सुरेंद्र सिंह, हिमांशु बिष्ट, भुवन जोशी, सरयू नंदन जोशी, मदन मेहरा, बसंत गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed