{"_id":"6a972fa69eca8632b005c574","slug":"dry-fruit-prices-rise-ahead-of-janmashtami-haldwani-news-c-337-1-ha11019-136338-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जन्माष्टमी से पहले बढ़ गए ड्राई फ्रूट्स के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जन्माष्टमी से पहले बढ़ गए ड्राई फ्रूट्स के दाम
Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। जन्माष्टमी नजदीक आते ही ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने लगे हैं। व्रत और भगवान श्रीकृष्ण के भोग में सूखे मेवे की मांग बढ़ने से काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और मखाने समेत आदि भाव में उछाल आया है। दुकानदारों के अनुसार आने वाले दिनों में मांग बढ़ने पर दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव चार सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन व्रत रखने वाले लोग फलाहार में मखाना, किशमिश, बादाम और अन्य मेवों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं मंदिरों और घरों में भगवान के भोग के लिए भी ड्राई फ्रूट की खरीदारी बढ़ जाती है।
दुकानदार रमेश कार्की और भोला नेगी ने बताया कि मंडी से ही ड्राई फ्रूट महंगे दाम पर पहुंच रहे हैं। मांग बढ़ने के साथ फुटकर बाजार में भी इनके भाव बढ़े हैं। सबसे अधिक बढ़ोतरी पिस्ता में देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
ड्राई फ्रूट के दाम (रुपये प्रति किलो)
ड्राई फ्रूट पहले अब
बादाम 920 950-1100
किशमिश 430 450-500
पिस्ता 1000 1350-1400
काजू 900 920-1000
मखाना 850 900-950
गोला 400 450
गोंद 350 400