फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Pallavi dies after falling into a drain in bhimtal

खेलते-खेलते कदम ने बदली किस्मत: नाले में गिरी पल्लवी, मातम में तब्दील हुई मासूम की हंसी; भाई ने देखा ये मंजर

Wed, 02 Sep 2026 11:36 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 02 Sep 2026 11:36 AM IST
सार

चार साल की मासूम पल्लवी मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ फूलों की नर्सरी के पास खेल रही थी। बारिश के बाद गीली हुई मिट्टी पर उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव वाले नाले में जा गिरी। खेलते-खेलते हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। 

विज्ञापन
Pallavi dies after falling into a drain in bhimtal
भीमताल बाईपास पर इस जगह से मासूम पल्लवी नाले में बहीं थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

घर की सबसे छोटी और माता-पिता की लाडली पल्लवी मंगलवार सुबह अपने भाई के साथ फूलों की नर्सरी के पास खेल रही थी। उसे क्या पता था कि बारिश के बाद गीली हुई मिट्टी पर पड़ा उसका एक कदम परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए मातम में बदल देगा। खेलते-खेलते नाले के पास पहुंची चार साल की पल्लवी का पैर गीली मिट्टी पर फिसला और वह देखते ही देखते तेज बहाव वाले नाले में जा गिरी।

पल्लवी को नाले में बहता देख उसका बड़ा भाई घबरा गया। वह रोते हुए चीख-चीखकर पिता और आसपास के लोगों से बहन को बचाने की गुहार लगाने लगा। दुकान पर मौजूद पिता भुवन कुमार और आसपास के लोग आवाज सुनकर नाले की ओर दौड़े। पल्लवी को बचाने के लिए कुछ लोग नाले में उतरे लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि पलक झपकते ही मासूम आंखों से ओझल हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद करीब एक घंटे तक पल्लवी की तलाश चलती रही। हर गुजरते पल के साथ परिजनों की उम्मीद टूटती जा रही थी। करीब आधा किलोमीटर दूर बोट स्टैंड के पास नाले के किनारे पल्लवी का शव मिला तो परिवार की बची-खुची उम्मीद भी टूट गई। जिस बेटी की किलकारियों से घर गुलजार रहता था, उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही शुरू किया था स्कूल जाना
कुछ समय पहले ही पल्लवी का विद्यालय में दाखिला कराया गया था। घर में सबसे छोटी होने के कारण वह माता-पिता की आंखों का तारा थी। उसकी मासूम शरारतों और खिलखिलाहट से घर की फुलवारी महकती थी। मंगलवार की बारिश में वही फुलवारी हमेशा के लिए उजड़ गई।

नहर कवर होती तो शायद बच जाती जान
स्थानीय लोगों ने कहा कि जिस जगह बच्ची बही उस जगह अगर नहर कवरिंग होती तो शायद पल्लवी की जान बच जाती। मासूम बच्ची की मौत के बाद से बाईपास क्षेत्र में गमगीन माहौल रहा। भुवन कुमार सब्जी की दुकान चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं, बच्ची की मौत के बाद वह बदहवास हो गए। 

आपदा मंत्री से सहायता दिलाने की मांग
भीमताल बाईपास पर नाले में बहने से चार साल की मासूम पल्लवी की मौत पर आवास सलाहकार समिति उपाध्यक्ष भावना मेहरा ने देहरादून में आपदा मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। भावना ने बताया कि आपदा मंत्री ने डीएम से वार्ता कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed