{"_id":"5925d2644f1c1ba93e536c00","slug":"nawabita-was-killed-or-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता मरी या मार दी गई!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता मरी या मार दी गई!
रामनगर,अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनपुर गैबुआ में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी जबकि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है दो लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 50 हजार रुपये मंगलवार को ही दिए थे। मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
कालाढूंगी थाना क्षेत्र के भूपेंद्र सिंह लटवाल की शादी 11 दिसंबर 2016 को गीता (24) के साथ हुई थी। भूपेंद्र सेना मेें है। भूपेंद्र के घर वालों का कहना है कि गीता ने मंगलवार रात करीब दस बजे जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया मगर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सूचना बैलपड़ाव चौकी और मायके वालों की दी गई। बुधवार सुबह गीता के मायके वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
गीता के भाई नीरज बिष्ट ने आरोप लगाया कि शादी में एक लाख तीस हजार रुपये मांगे गए थे। यह धनराशि देने के बाद भी ससुराल वाले दो लाख रुपये की मांग करने लगे। बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था। नीरज के अनुसार मंगलवार को ही बहन को पचास हजार रुपये दिए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर बहन को मारा गया है। कालाढूंगी के एसओ कमाल हसन ने बताया कि गीता के पिता जगत सिंह की ओर से पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।