फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National Games: Maharashtra men and women team defeated Uttarakhand in Kho-Kho

National Games: खो-खो...महाराष्ट्र और ओडिशा के नाम रहा पहला दिन, मेजबान प्रदेश दोनों मुकाबले हारा

Wed, 29 Jan 2025 02:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 02:16 PM IST
सार

फुर्तीले खेल में महाराष्ट्र की पुरुष और महिला वर्ग की टीम ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। ओडिशा की दोनों वर्गों की टीम ने तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ को हराया।

विज्ञापन
National Games: Maharashtra men and women team defeated Uttarakhand in Kho-Kho
kho-kho - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में शहर में तीसरे खो-खो की शुरुआत हो गई। फुर्तीले खेल में महाराष्ट्र की पुरुष और महिला वर्ग की टीम ने उत्तराखंड को शिकस्त दी। ओडिशा की दोनों वर्गों की टीम ने तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ को हराया।

गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोटर्स कांप्लेक्स में मंगलवार से खो-खो खेल शुरू हुए। पहले दिन आठ लीग मुकाबले हुए। उत्तराखंड के दो मुकाबले महाराष्ट्र से हुए। दोनों में महाराष्ट्र विजेता रही। लीग मैच जीतने पर विजेता टीम को दो-दो अंक मिले। पहला मैच पुरुष वर्ग में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ। इसमें ओडिशा ने 43-34 के स्कोर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच महिला वर्ग में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच हुआ। महाराष्ट्र ने 37-14 के अंक से मेजबान प्रदेश को हराया। तीसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बीच ही हुआ। इसमें महाराष्ट्र ने 37-22 के अंक से जीत दर्ज की। महिला वर्ग के अन्य मुकाबले में ओडिशा ने तमिलनाडु को 36-18 अंकों से शिकस्त दी। शाम की पारी में महिला वर्ग में पहला मुकाबला कर्नाटक और प. बंगाल के बीच हुआ। इसमें कर्नाटक ने 36 अंक लेकर विजय हासिल की। महिला वर्ग में दिल्ली ने 33-24 से गुजरात को हराया। पुरुष वर्ग में प. बंगाल ने आंध्र प्रदेश ने 34-30 अंक से हराया।

विज्ञापन

कर्नाटक और केरल के बीच मुकाबला टाई
शाम की पारी में पुरुष वर्ग में तीसरा मुकाबला कर्नाटक और केरल के बीच हुआ। दोनों टीमों के बीच अटैक और डिफेंस पारियों में बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। केरल ने पहले लीड बनाई। अंत में कर्नाटक ने रफ्तार तेज कर अटैक के समय 22 अंक अर्जित कर लिए। इससे पूरी टीम का स्कोर केरल के बराबर आ गया। मैच टाई होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विश्व विजेता खिलाड़ियों से ओडिशा और महाराष्ट्र को मिल रही मदद-
हाल ही में दिल्ली में हुए खो खो विश्व कप में भारतीय टीम विजेता बनी थी। इसमें महाराष्ट्र के चार और ओडिशा के तीन खिलाड़ी शामिल थे। अब यही खिलाड़ी अपने-अपने राज्य से राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग कर रहे हैं। इनकी वजह से टीम को बढ़त मिल रही है।

आज से महाराष्ट टीम को प्रतीक भी करेंगे ज्वाइन
विश्वविजेता भारतीय टीम में महाराष्ट्र के भी चार खिलाड़ी शामिल थे। इनमें तीन खिलाड़ी मंगलवार को महाराष्ट्र टीम की तरफ से खेले। प्रतीक किरण बाईकर मंगलवार को राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के लिए देहरादून गए थे। महाराष्ट्र टीम के मैनेजर राजेश सोनेवाने ने बताया कि प्रतीक बुधवार से टीम को ज्वाइन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed