फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   National Assessment and Accreditation Council survey team started

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने शुरू किया सर्वे

Thu, 19 Nov 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Thu, 19 Nov 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
National Assessment and Accreditation Council survey team started

 राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की नौ सदस्यीय टीम बुधवार को कुमाऊं विवि नैनीताल पहुंची। टीम के सदस्यों ने पहले दिन विवि के प्रशासनिक भवन का सर्वे किया। दोपहर बाद टीम ने विवि के डीएसबी परिसर के विभिन्न विभागों का सर्वे किया। चार दिनी दौरे पर पहुंची यह टीम बृहस्पतिवार को भीमताल और अल्मोड़ा परिसरों का सर्वे करेगी।

विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह करीब नौ बजे टीम के सदस्य कुमाऊं विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे। यहां पहुंचने पर विवि के कुलपति प्रो. होशियार सिंह धामी, कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे, वित्त अधिकारी डीएस बोनाल व परीक्षा नियंत्रक प्रो.रजनीश पांडे समेत अन्य अधिकारियों व प्राध्यापकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


उसके बाद टीम को कुलपति प्रो.धामी ने विवि के तीनों परिसरों और विवि के प्रशासनिक भवन में मौजूद अनुभागों के बारे में बताया। इसके बाद टीम कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे के कक्ष में पहुंची और विवि के विभिन्न क्रियाकलापों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा नियंत्रक प्रो. रजनीश पांडे से परीक्षाओं के संचालन के बारे में ब्योरा लिया। इसके बाद टीम ने वित्त अधिकारी डीएस बोनाल से वित्त संबंधी जानकारियां ली। टीम ने विकास अधिकारी, क्रीड़ा विभाग, मान्यता समेत अन्य अनुभागों पर भी जानकारी जुटाई। दोपहर करीब पौने दो बजे टीम के सभी सदस्य डीएसबी परिसर पहुंचे।

मुख्य गेट पर निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, डीएसडब्ल्यू प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट, मुख्य कुलानुशासक डा. आशीष तिवारी समेत प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. बीआर कौशल, डा. लज्जा भट्ट, प्रो.एनएस बिष्ट ने उनका स्वागत किया।

 टीम के चैयरमैन प्रो.आरपी तिवारी को एनसीसी अधिकारी प्रो. एचसीएस बिष्ट के नेतृत्व में कैडेटों ने गार्ड आफ आनर दिया। निदेशक दफ्तर में टीम के सदस्यों ने परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डीएस बिष्ट, कुलानुशासक डा. आशीष तिवारी और तथा एनएसएस के मुख्य समन्वयक प्रो.ललित तिवारी से परिसर में छात्रों की संख्या, छात्रों की उपस्थिति, गर्ल्स कामन रूम  की व्यवस्था, पेयजल, छात्रावासों, रैगिंग, छात्र संघ चुनाव, परिसर की वार्षिक पत्रिका उपलब्धि, शिक्षण कार्यों के साथ ही वर्षभर होने वाले रचनात्मक कार्यों, एनएसएस, एनसीसी समेत अन्य क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इसके बाद टीम ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण के बाद अंत में उन्होंने हिमालय संग्रहालय का निरीक्षण किया।

टीम के चेयरमैन प्रो. आरपी तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम में प्रो. एचपी माथुर, प्रो. नीरू वासुदेवा, प्रो. कनिका शर्मा, प्रो. विलास खरात, प्रो. वी विजय कुमार, प्रो. एके सिंह, प्रो. वंदना चक्रवर्ती और प्रो. भारती सिंह शामिल थी।


कुविवि की ओर से टीम को सर्वे में प्रो. बीआर कौशल,प्रो. संतोष कुमार, प्रो. रत्ना जोशी उपाध्याय, प्रो. सीसी पंत, प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट आदि प्राध्यापक सहयोग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed