फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nanda Mahotsav contract awarded to Thakurji Enterprises for Rs 90.11 lakh

Nainital News: 90.11 लाख में ठाकुरजी इंटरप्राइजेज के नाम हुआ नंदा महोत्सव का ठेका

Tue, 03 Sep 2024 07:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 03 Sep 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Nanda Mahotsav contract awarded to Thakurji Enterprises for Rs 90.11 lakh
नैनीताल। नगर में आठ सितंबर से 15 सितंबर तक प्रस्तावति नंदा देवी महोत्सव में नगर पालिका ने दुकान, झूला निर्माण और लाइट संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। झूला और दुकान निर्माण का टेंडर 90.11 लाख राशि में ठाकुरजी इंटर प्राइजेज के नाम खुला।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका प्रशासक एसडीएम केएन गोस्वामी, मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा और टेंडर समिति के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में झूला व दुकान निर्माण के टेंडर खोले गए। इसमें सर्वाधिक 90.11 लाख की राशि के साथ ठेका ठाकुरजी इंटरप्राइजेज के नाम रहा। वहीं रमेश सजवाण ने 86.51 लाख व वंदना अग्निहोत्री ने 84.11 लाख की निविदा डाली थी। पालिका प्रशासक एसडीएम के एन गोस्वामी ने बताया कि ठेकेदार को 50 प्रतिशत धनराशि जमा करने का नोटिस देकर वर्कआर्डर जारी कर दिया गया है। मंगलवार से डीएसए मैदान में दुकानों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

इनसेट
कृपा संधू बैंकेट हाल के नाम रहा गेट और पंडाल निर्माण का टेंडर
नैनीताल। महोत्सव को लेकर पालिका की ओर से आमंत्रित किए गए गेट और पंडाल निर्माण का टेंडर चार लाख में कृपा संधू बैंक्वेट हॉल के नाम रहा। प्रशासक केएन गोस्वामी ने बताया कि टेंडर शर्त में लोनिवि से कार्य की लागत का परीक्षण कराने के बाद ही भुगतान करने की शर्त को जोड़ा गया है। बताया कि ठेकेदार को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। साथ ही आयोजक संस्था श्रीराम सेवक सभा को धार्मिक आयोजनों के लिए 11 लाख और सभा भवन के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए लोनिवि को ढाई लाख का भुगतान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed