फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital's bravehearts won 13 medals in Jammu.

Nainital News: नैनीताल के जांबाजों ने जम्मू में जीते 13 मेडल

Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Nainital's bravehearts won 13 medals in Jammu.
नैनीताल। जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई 15वीं नेशनल वोविनम चैंपियनशिप में नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने 13 पदकों पर कब्जा जमाया। वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 15 सदस्यीय दल ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 7 कांस्य पदक हासिल किए। सीनियर वर्ग (-50 किग्रा) में सागर सिंह अधिकारी, (-54 किग्रा) में सिद्धार्थ सिंह ने स्वर्ण जीता। जूनियर वर्ग में लक्ष्य अधिकारी (42-46 किग्रा) तथा सब-जूनियर वर्ग में मानस डालाकोटी (24-27 किग्रा) ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में विभोर भट्ट और जूनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी टम्टा ने रजत पदक हासिल किया। भूमिका बनवाल, योगेंद्र, रीता आर्या, विशाखा राजपूत, याचना टम्टा, प्रियांशु आर्या और अंबिका ने कांस्य पदक जीते। क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, योगेंद्र, विभोर, सागर, भूमिका, रीता और प्रियांशी ने नेशनल रेफरी कोर्स पास कर आधिकारिक रेफरी के रूप में सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed