फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital. jammed. influx. tourists. passengers. troubled.

Nainital News: पर्यटकों की आमद से नैनीताल में लगा जाम, यात्री परेशान

Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 16 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nainital. jammed. influx. tourists. passengers. troubled.
नैनीताल। होली के त्योहार के बाद शनिवार को नैनीताल की सड़कों पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। इसके बाद पुलिस ने मस्जिद तिराहे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को हल्द्वानी की ओर भेजना शुरू किया। इसके चलते देर शाम तक पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर के बाद पर्यटकों की आमद बढ़ने से नैनीताल में यातायात व्यवस्था बिगड़ने लगी। देखते ही देखते पार्किंग स्थल फुल हो गए और सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसके चलते मॉलरोड और मल्लीताल क्षेत्र में वाहन जाम में फंस गए। पुलिस दोपहर से यातायात व्यवस्था में जुटी रही। जब शाम तक शहर में आते वाहनों का क्रम नहीं रुका तो पुलिस ने एंट्री प्वाइंट से वाहनों का डायवर्जन शुरू किया।
विज्ञापन

एसपी यातायात व अपराध डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि होली के बाद शहर में पर्यटकों की आमद बढ़ गई। कई पर्यटक कैंची धाम से नैनीताल आए। बताया कि वाहनों की संख्या बढ़ने पर भवाली रोड पर मस्जिद तिराहे से बिना बुकिंग वाले पर्यटकों को हल्द्वानी की ओर भेज दिया गया। देर शाम तक पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैलानियों से नैनीताल के पर्यटन स्थल गुलजार

नैनीताल। होली की छुट्टी के चलते सैलानियों से पर्यटन स्थल गुलजार रहे। शुक्रवार से ही नैनीताल के अधिकतर होटलों और होम स्टे फुल हो गए थे।
शुक्रवार सुबह से ही सैलानियों का नैनीताल आना शुरू हो गया था जो शनिवार शाम तक जारी रहा। हिल स्टेशन पर होली मनाने के लिए दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों से सैलानी पहुंचे। काफी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से जाम की स्थिति बनी रही। इसके चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस दौरान पार्किंग स्थल भी पैक नजर आए। होली पर्व पर सैलानियों के लिए होटल कारोबारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इसके अलावा फूलों की होली खेलने की व्यवस्था हुई।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि जिस तरह की उम्मीद थी उससे अधिक पर्यटक नैनीताल पहुंचे है। उन्होंने रविवार को भी बेहतर कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed