फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital in deposit, Udham Singh Nagar tops in giving loan

Nainital News: जमा कराने में नैनीताल, कर्ज देने में ऊधमसिंह नगर अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 09:53 PM IST
विज्ञापन
Nainital in deposit, Udham Singh Nagar tops in giving loan
हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा बैंक शाखाएं ऊधमसिंह नगर जबकि दूसरे नंबर पर नैनीताल जिले में हैं। इस साल बैंकों में जमा राशि और कर्ज लेेने के आंकड़ों पर गौर करें तो अपने खातों में पैसा जमा करने वालों में नैनीताल जिला कुमाऊं में नंबर एक पर है जबकि कर्जा देने में ऊधमसिंह नगर की बैंक शाखाएं सबसे आगे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड सांख्यिकी विभाग के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले में कुल 335 बैंक शाखाएं हैं। यहां की बैंकों में सांख्यिकी विभाग की अंतिम रिपोर्ट के अनुुसारए 17556 करोड़ रुपये जमा है जबकि 18028 करोड़ रुपये इन बैंकों से कर्ज के तौर पर दिए गए हैं। यहां जमा की गई रकम से ज्यादा लोगों को कर्जा दिया गया है। इधर नैनीताल जिले में 259 बैंक शाखाओं में 20393 करोड़ रुपये जमा हैं। कर्ज के तौर पर इन बैंकों से 8364 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में सबसे ज्यादा बैंक शाखाएं अल्मोड़ा में 151 हैं और इन बैंकों में 7120 करोड़ जमा है। पर्वतीय जिलों में सबसे ज्यादा कर्ज पिथौरागढ़ जिले में 109 बैंक शाखाओं से 2350 करोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

जिला बैंक शाखाएं जमा राशि ऋण राशि ऋण जमा अनुपात
अल्मोड़ा 151 7120 1858 26
बागेश्वर 55 2185 575 26
पिथौरागढ़ 109 4435 5167 45
चंपावत 63 2669 894 34
नैनीताल 259 20393 8364 41
यूएसनगर 335 17556 18028 103
;स्रोत.उत्तराखंड सांख्यिकी विभाग.2022ए राशि करोड़ रुपये मेंद्ध
.......
औद्योगिक जिला होने की वजह से ज्यादा कर्जा
हल्द्वानी। विशेषज्ञों ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिला उत्तराखंड का औद्योगिक जिला है। यहां कई प्रकार के उद्योग हैं और बड़ी व्यावसायिक गतिविधियां होतीं हैं। इस वजह से यहां की बैंकों से ज्यादा कर्ज लिया जाता है। दूसरी ओर नैनीताल जिले में नौकरीपेशा लोग ज्यादा रहते हैं। इस वजह से यहां बैंकों में जमा अनुपात ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
सांख्यिकी की रिपोर्ट में बैंक से जुड़ी जानकारी भी साझा की गईं हैं जिसके अनुसारए कुमाऊं मंडल में सबसे ज्यादा ऊधमसिंह नगर जिले में बैंक शाखाएं हैं। सबसे ज्यादा कर्ज भी इन्हीं बैंक शाखाओं ने दिया है। .एचएस मिश्राए अपर सांख्यिकी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed