फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nainital Dairy Union Chairman Sanjay Kiroula announces repeal

नैनीताल दुग्ध संघ के चेयरमैन संजय किरौला का निर्वाचन निरस्त

Wed, 24 May 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 May 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Nainital Dairy Union Chairman Sanjay Kiroula announces repeal
राजनी‌ति - फोटो : demo

जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र कुमार चौधरी ने नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष संजय किरौला का निर्वाचन निरस्त कर दिया है। डीएम ने यह आदेश वर्ष 2013 में चुनाव के दौरान अनियमितताओं को लेकर दूसरे प्रत्याशी हरीश देउपा की ओर से दायर वाद की सुनवाई करने के बाद दिए।

विज्ञापन


किरौला को नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के आदेश भी दुग्ध संघ प्रबंधन को दिए गए है। इधर, संजय किरौला को हटाए जाने के आदेश के बाद नैनीताल दुग्ध संघ में नए अध्यक्ष को लेकर सियासत तेज हो गई है।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा है कि दुग्ध संघ लालकुआं में सदस्य प्रबंध कमेटी के लिए कालाढूंगी के चुनाव के दौरान 30 अक्तूबर 2013 को आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया को जांच के दौरान विधिवत नहीं पाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अंतर्गत कालाढूंगी में निर्वाचन प्रक्रिया को निरस्त करते हुए निर्वाचित संजय सिंह किरौला का निर्वाचन निरस्त किया गया है। उन्होंने प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ को नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में कालाढूंगी क्षेत्र से सदस्य प्रबंध कमेटी के निर्वाचन के दौरान तत्कालीन निर्वाचन अधिकारी दीपचंद्र पांडे के समक्ष संजय किरौला और हरीश देउपा दोनों दावेदारों ने अपनी ओर से एक दूसरे के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज करवाई थी।

निर्वाचन अधिकारी ने हरीश देउपा की आपत्ति को नकारते हुए संजय किरौला द्वारा दर्ज कराई गई आपत्ति के आधार पर हरीश देउपा का आवेदन निरस्त कर दिया था। इसके बाद हरीश देउपा ने जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दायर किया था।


लगभग साढे़ तीन वर्ष तक वाद लंबित रहने के बाद 15 मई को इस मसले पर बहस हुई जिसके बाद मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट दीपेंद्र कुमार चौधरी ने संजय किरौला के निर्वाचन प्रक्रिया को गलत ठहराते हुए निर्वाचन निरस्त कर दिया है। संजय किरौला का कार्यकाल अभी एक साल और शेष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed