फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Munsyari helicopter service to Haldwani

हल्द्वानी टू मुनस्यारी हेलीकाप्टर सेवा शुरू

Tue, 19 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Tue, 19 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन

गौलापार हेलीड्रम से हिमालय दर्शन (मुनस्यारी) हेली टैक्सी सेवा सोमवार से शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यह सेवा शुरू की है। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया। पहले दिन की पहली उड़ान में चार यात्रियों ने हिमालय दर्शन किए।

विज्ञापन


पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में हेली टैक्सी सेवा शुरू की है। यात्रियों को सरकार सब्सिडी भी दे रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम ने नैनीताल जिले में झील दर्शन सेवा शुरू करने के बाद सोमवार को हिमालय दर्शन सेवा शुरू कर दी।
विज्ञापन


 हल्द्वानी से मुनस्यारी तक की यात्रा करीब डेढ़ घंटे की है। यात्रा में पर्यटक पहाड़ और नदियों के दर्शन के साथ हिमालय की चोटियां और ग्लेशियर देख सकेंगे। पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हेलीकाप्टर से हिमालय दर्शन पर्यटकों को लुभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हेलीकाप्टर से नैनीताल झील दर्शन सेवा संचालित हो रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हिमालय दर्शन योजना नियमित चलेगी। सरकार की ओर से 35 प्रतिशत अनुदान देने के बाद हिमालय दर्शन (मुनस्यारी) का टिकट 17185 रुपये है।


 पहले दिन की पहली उड़ान में चार पर्यटकों ने यात्रा की। पर्यटकों में गोपाल सिंह, रमेश शर्मा, रूप सिंह मर्तोलिया, धीरेंद्र मर्तोलिया शामिल थे। इस दौरान वन विकास निगम अध्यक्ष हरीश धामी, उपाध्यक्ष केएमवीएन गोपाल दत्त भट्ट, जीएम केएमवीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, एसडीएम पंकज उपाध्याय, डीके शर्मा, संध्या डालाकोटी, किरन डालाकोटी समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed