फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipality alert regarding garbage collection

Nainital News: कूड़ा उठान को लेकर पालिका अलर्ट

Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 16 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Municipality alert regarding garbage collection
नैनीताल। नगर पालिका के दस में से आठ कूड़ा वाहन एक साथ खराब होेने से नगर का कूड़ा उठान पालिका के लिए चुनौती बना हुआ है। जहां विभिन्न क्षेत्रों से शिकायतें की जा रही हैं वहीं जिला प्रशासन स्तर से भी पालिका को निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि पालिका अलर्ट मोड में आ गई है। ईओ का कहना है कि रविवार तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका के कूड़ा वाहनों के खराब होेने की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की। शुक्रवार को भी कई स्थानों से पालिका के पास कूड़ा उठान न होने की शिकायत पहुंची। नगर पालिका ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने बताया कि बीते दिवस दुरूस्त किए गए दो वाहन नगर पहुंच चुके हैं। पालिका निर्माण इकाई के पास मौजूद वाहन से कूड़ा उठान किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रविवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। प्रशासक एसडीएम धारी केएन गोस्वामी ने भी मातहतों को कार्यालय समय के इतर भी अतिरिक्त कार्य कर कूड़ा उठान के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed