फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation took possession of 2.5 acres of jam factory land

Nainital News: नगर निगम ने जैम फैक्टरी की 2.5 एकड़ जमीन कब्जे में ली

Fri, 02 Feb 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 02 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation took possession of 2.5 acres of jam factory land
हल्द्वानी। नगर निगम ने खाली पड़ी जैम फैक्टरी की जमीन और भवन को अपने कब्जे में ले लिया। यह परिसर 3.34 एकड़ में फैला है। अवैध कब्जों के कारण अब 2.5 एकड़ रह गया है। कब्जा लेने के दौरान कोई अतिक्रमणकारी पैरवी या इस फैक्टरी पर दावा करने नहीं पहुंचा। उधर परिसर में अवैध तरीके से रह रहे चार लोगों के घर खाली कराए गए। एक परिवार को दो दिन की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भारी पुलिस फोर्स और नगर निगम की टीम के साथ जैम फैक्टरी पहुंचे। टीम ने पहले यहां अवैध रूप से कब्जा कर पार्क किए गए वाहनों को हटाया। इसके बाद यहां रह रहे चार परिवारों का सामान निकलवाकर तारबाड़ करा दी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने ताला तोड़कर जैम फैक्टरी के अंदर प्रवेश किया। यहां बने तीन टीन शेड, दो लोहे के पानी के टैंक तोड़कर समतल कर दिए। यहां एक परिवार ने बकरी पाल रखी थी। उसे भी यहां से बाहर कर दिया। इसके बाद इस परिवार को कमरा खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैम फैक्टरी में खड़े होंगे निगम के वाहन
हल्द्वानी। नगर निगम जैम फैक्टरी में निगम के वाहन खड़े करेगा। इसके लिए जमीन को समतल कर दिया गया है। नया गेट लगाया गया है। साथ ही यहां लाइट की व्यवस्था भी कर दी गई है। शुक्रवार को गार्ड तैनात करने के बाद वाहन की पार्किंग शुरू करा दी जाएगी।


नजाकत खां के बगीचे में आज से खुल जाएगी अस्थायी गौशाला
हल्द्वानी। नगर निगम नजाकत खां के बगीचे में चहारदीवारी करेगा। शुक्रवार से यहां लावारिस पशुओं को रखा जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने पानी का इंतजाम कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अस्थायी गौशाला शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed