फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Most of the workers in the unorganized sector in the state are in the agriculture sector.

ाज्य में सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर कृषि क्षेत्र में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Most of the workers in the unorganized sector in the state are in the agriculture sector.
हल्द्वानी। राज्य में सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर कृषि क्षेत्र में हैं। ई श्रम पोर्टल के अनुसार राज्य में 15 लाख 94 हजार 718 पंजीकृत कृषि श्रमिक है। इनके बाद परिधान, निर्माण, घरेलू कामगार, फुटकर, ऑटोमोबाइल और परिवहन आदि क्षेत्रों में मजदूरों की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन

ई श्रम पोर्टल में श्रमिकों का पंजीकरण करने के मामले में उत्तराखंड देश में चौथे नंबर पर है। यूपी, छत्तीसगढ़ और उडीसा के बाद उत्तराखंड में पंजीकरण का औसत सबसे ज्यादा है। केंद्र से मिले लक्ष्य के सापेक्ष श्रम विभाग ने 94 प्रतिशत पंजीकरण किए हैं। केंद्र सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम पोर्टल 26 अगस्त 2021 में लांच किया गया था। राज्य को 31 लाख 50 हजार कामगारों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। ई-श्रम पोर्टल में अभी कुल 29 हजार 54 हजार 554 कामगारों ने अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे ज्यादा मजदूर
राज्य में सबसे ज्यादा असंगठित क्षेत्र के मजदूर उधमसिंह नगर जिले में हैं। यहां 5 लाख 66 हजार 162 मजदूरों ने ई श्रम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया है। इसी तरह हरिद्वार में 5,06,016, देहरादून में 3,91,877, नैनीताल में 274499, टिहरी गढ़वाल में 2,23,290, अल्मोड़ा में 1,96,746, पौड़ी गढ़वाल में 1,72,207, पिथौरागढ़ में 1,26,110, चमोली में 1,23,015, उत्तरकाशी में 1,21,291, चंपावत में 88,253, बागेश्वर में 86,702 और रूद्रप्रयाग में 78,386 कामगारों ने ई श्रम पोर्टल में पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम आयुक्त संजय कुमार खेतवाल ने बताया कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डेटाबेस तैयार करने के लिए ई श्रम योजना शुरू की गई है। राज्य को मिले लक्ष्य के सापेक्ष 94 प्रतिशत पंजीकरण पूरे कर लिए गये हैं। पंजीकरण के मामले में उत्तराखंड देश में चौथे स्थान पर है। कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक कामगारों ने अपना पंजीकरण कराया है।
व्यवसाय क्षेत्र कुल पंजीकरण
कृषि 1594718
परिधान 272116
निर्माण 220213
घरेलू कामगार 182405
फुटकर 113699
ऑटोमोबाइल और परिवहन 80140
चमड़ा उद्योग कार्य 78249
शिक्षा 77265
पर्यटन और आतिथ्य 63699
पूंजीगत सामान और विनिर्माण 53216
कार्यालय प्रशासन और सुविधा प्रबंधन 40505
इलेक्ट्रॉनिक्स 39366
रिटेल 31782
स्वास्थ सेवा 27937
सौंदर्य और कल्याण 25468
हस्तशिल्प और कालीन 10300
खाद्य उद्योग 9289
रत्न और आभूषण 8704
पेशेवर 5995
मुद्रण 4900
निजी सुरक्षा 4694
खनन 1916
सेवा 1808
संगीत वाद्ययंत्र 1370
लकड़ी और बढ़ईगीरी 1242
तंबाकू उद्योग 1109
संगठित खुदरा 833
कपड़ा और हथकरघा 480
बीएफएसआई 415
अन्य 311
कांच और चीनी मिट्टी 205
कुल 29,54,349
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed