{"_id":"61a1475da03972199937fdf8","slug":"more-than-two-lakh-population-of-the-city-craves-for-water-haldwani-news-hld445798688","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दो लाख से अधिक आबादी पानी को तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दो लाख से अधिक आबादी पानी को तरसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। शुक्रवार का दिन शहर की दो लाख से अधिक आबादी के लिए पेयजल संकट के नाम रहा। जलसंस्थान की ओर से कॉलटैक्स के पास मुख्य क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक कराने के लिए खोदाई कराई गई, जिससे शहर के अधिकांश हिस्से में पेयजल आपूर्ति ठप रही। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य रात दस बजे पूरा हो सका। इसके अलावा खराब चल रहे जजफार्म और राजपुरा नलकूप अभी दुरुस्त न होने से इनसे जुड़े इलाके में भी पानी का संकट बना हुआ है।
नैनीताल रोड पर कालटैक्स के पास जलसंस्थान की 18 इंच की मुख्य पेयजल लाइन में बड़ा लीकेज होने की समस्या कई दिनों से बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह जलसंस्थान ने गौला बैराज से पानी बंद करवाने के बाद मुख्य पेयजल लाइन की खोदाई का काम शुरू करवाया। इससे शहर के कई इलाकों में शाम की पेयजल आपूर्ति नहीं की जा सकी, जिसके चलते नैनीताल रोड, शीशमहल, नवाबी रोड, बरेली रोड, ऊंचापुल, मल्ली बमौरी, तल्ली बमौरी, कुसुमखेड़ा, बिठौरिया आदि इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
जलसंस्थान के सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य पेयजल लाइन की मरम्मत की गई। रात दस बजे गौला बैराज से फिल्टर प्लांट में पानी की सप्लाई सुचारु कर दी गई है। कहा कि शनिवार सुबह पेयजल सप्लाई सुचारु हो जाएगी। बताया कि जजफार्म और राजपुरा गौला गेट नलकूप की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
नहर बंद होने से सिंचाई के लिए नहीं मिला पानी
हल्द्वानी। जलसंस्थान की ओर से गौला बैराज से नहर बंद कराने के कारण शुक्रवार को देवलचौड़ समेत आसपास के इलाकों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल सका। इस समय गौला बैराज में सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है। इसके लिए गौला बैराज से पहले सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानी बंद किया गया था। इसके बाद जलसंस्थान की ओर से नैनीताल रोड पर मुख्य पेयजल लाइन की खोदाई कराने के कारण गौला से नहर में पानी नहीं छोड़ा गया, जिसके कारण देवलचौड़ समेत कई इलाकों में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाया। अब अगले सप्ताह ही रोस्टर के अनुसार किसानों को पानी मिल सकेगा।
गौला बैराज के प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि बैराज की सफाई का काम दोपहर समाप्त हो गया था लेकिन जलसंस्थान ने पेयजल लाइन में काम कराने की वजह से नहर में पानी छोड़ने से मना कर दिया। देरशाम तक जलसंस्थान की ओर से लाइन में काम कराने के कारण बैराज से पानी नहीं छोड़ा गया।
बर्तनों के साथ जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन
हल्द्वानी। राजपुरा में पेयजल संकट के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेता साहू ने कहा कि राजपुरा में पिछले चार दिनों से नलकूप खराब है और ठंड के मौसम में बच्चे और महिलाएं पानी के लिए भटकने को मजबूर है। जलसंस्थान टैंकरों से पर्याप्त मात्रा में पेयजल वितरण नहीं करवा पा रहा है। इससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि जल्द पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो जलसंस्थान कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। प्रदर्शन में पंकज कश्यप, साहिल राज, अन्नू वाल्मीकि, रेखा देवी, मुकेश सरकार, पूनम मंडल, रेखा साहू, जया तिवारी, सुशील राय आदि शामिल थे।