फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   More than five roads in Dhikala zone are still submerged in water.

Nainital News: ढिकाला जोन की पांच से अधिक सड़कें अब भी पानी में डूबी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
More than five roads in Dhikala zone are still submerged in water.
रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहा है लेकिन मानसून सीजन में हुई बारिश के चलते रामगंगा नदी का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। इसके चलते सांभर रोड, मोटा साल रोड समेत कई सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। जनवरी तक पानी कम होने के बाद इन सड़कों के खुलने की उम्मीद है। ढिकाला जोन को हर साल मानसून सीजन में 15 जून से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। मानसून सीजन खत्म होने के बाद जोन को 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोला जाता है। पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके चलते सांभर रोड, मोटा साल, फुलई, कार रोड समेत कई सड़कें अब भी डूबी हुई हैं। बताया कि पानी को धीरे-धीरे कालागढ़ डैम के जरिये निकाला जाएगा। जनवरी तक जोन की सभी सड़कें खोल दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed