फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Politics tinged with 80s trends: Uttarakhand leaders appear in retro-style looks with the help of AI

सोशल मीडिया: 80 के दशक के ट्रेंड में रंगी सियासत, एआई के सहारे पुराने दौर के लुक में दिखे उत्तराखंड के नेता

Sun, 13 Sep 2026 12:40 PM IST
गायत्री जोशी नवनीत सिंह बिष्ट
नवनीत सिंह बिष्ट Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

80 के दशक के रेट्रो लुक का ट्रेंड अब सोशल मीडिया पर सियासी चेहरों तक पहुंच गया है। उत्तराखंड के कई नेताओं ने एआई के जरिये पुराने दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और अंदाज वाली तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन
Politics tinged with 80s trends: Uttarakhand leaders appear in retro-style looks with the help of AI
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

राजनीति में समय के साथ चलने की होड़ अब सोशल मीडिया की टाइमलाइन पर भी दिखाई देने लगी है। अस्सी के दशक की तस्वीरों का ट्रेंड चला तो सियासी चेहरे भी एआई के सहारे उसी दौर के रंग में ढल गए। पुराने कपड़े, हेयरस्टाइल और सिनेमाई अंदाज वाली इन तस्वीरों के जरिये नेता एक साथ दो पीढ़ियों को साधने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ अस्सी और नब्बे के दशक को जी चुकी पीढ़ी के लिए यह नॉस्टैल्जिया है तो दूसरी तरफ मिलेनियल व जेनजी के लिए रेट्रो कंटेंट। भाषणों और राजनीतिक कार्यक्रमों से युवाओं तक पहुंचने की कोशिश के साथ ही सियासी चेहरे उन ट्रेंड्स का हिस्सा भी बन रहे हैं जिन पर युवा अपनी डिजिटल पहचान बनाते हैं। अस्सी के दशक का एआई ट्रेंड इसी बदलाव की एक तस्वीर है।

विज्ञापन

यशपाल आर्य

उत्तराखंड के सियासी चेहरे भी इस डिजिटल रेट्रो सफर में पीछे नहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने शुक्रवार को फेसबुक पर अस्सी के दशक के अंदाज वाली तस्वीर साझा की। पोस्ट पर कुछ लोगों ने उन्हें हीरो और सुपर से ऊपर बताया तो कुछ ने ट्रेंड को लेकर चुटकी भी ली। यशपाल आर्य की सोशल मीडिया पहुंच भी कम नहीं है। फेसबुक पर करीब 4.22 लाख, इंस्टाग्राम पर 11.5 हजार और एक्स पर करीब 3.6 हजार फॉलोवर हैं। ऐसे में ट्रेंड का हिस्सा बनना उनके लिए डिजिटल पहुंच बढ़ाने का एक आसान माध्यम हो सकता है।

विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी

आधिकारिक पोस्ट नहीं, समर्थकों के पेज पर सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इस ट्रेंड से जुड़ी पोस्ट सामने नहीं आई लेकिन समर्थक पेजों पर उनकी एआई आधारित तस्वीरें तेजी से दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार को धाकड़ धामी नाम के फेसबुक पेज से मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी गीता धामी की एआई आधारित तस्वीरें साझा की गईं। फेसबुक पर करीब 1.10 करोड़, इंस्टाग्राम पर 17 लाख और एक्स पर 5.91 लाख फॉलोवर वाले मुख्यमंत्री की डिजिटल पहुंच पहले ही काफी बड़ी है। ऐसे में उनके रेट्रो लुक वाली तस्वीरों का प्रसार समर्थक नेटवर्क के जरिये भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश धामी

धारचूला विधायक हरीश धामी ने बृहस्पतिवार को अस्सी के दशक की अपनी एआई निर्मित तस्वीर साझा की। पोस्ट पर किसी ने उन्हें भावी डिप्टी सीएम बताया तो किसी ने अनिल कपूर से तुलना की। यानी रेट्रो तस्वीर महज पुराने दौर की याद तक सीमित नहीं रही बल्कि कमेंट सेक्शन में राजनीतिक कल्पनाओं और व्यक्तिगत ब्रांडिंग का माध्यम भी बन गई। हरीश धामी के फेसबुक पर करीब 41 हजार, इंस्टाग्राम पर 5.7 हजार और एक्स पर 2.5 हजार फॉलोवर हैं।

पुरानी तस्वीर, नई राजनीति

अस्सी के दशक का ट्रेंड इसलिए भी दिलचस्प है क्योंकि इसमें पीढ़ियों के बीच का अंतर मिटाने की कोशिश दिखाई देती है जिस दौर की यादें वरिष्ठ और मध्य आयु वर्ग के लिए वास्तविक हैं, वही दौर जेन जी के लिए एआई और सोशल मीडिया के जरिये दोबारा खोजा गया है। अब देखना होगा कि रेट्रो तस्वीर की चमक उतरने के बाद यही डिजिटल मौजूदगी युवाओं के सवालों, मुद्दों और राजनीतिक संवाद में बदल पाएगी या नहीं।

मोदी के साथ ही राहुल भी ट्रेंड का हिस्सा

बीजेपी के आधिकारिक और राज्य हैंडल्स ने पीएम मोदी का अस्सी के दशक के लुक वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। कांग्रेस सेवा दल और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भी एआई-जनरेटेड सिनेमाई फोटो साझा की हैं। इसके अलावा पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू, शशि थरूर, चिराग पासवान, शिवराज सिंह चौहान आदि भी इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं। क्रिकेटरों के साथ फिल्मी सितारों ने भी इससे जुड़ी पोस्ट साझा की।



कब शुरू हुआ यह ट्रेंड

यह ट्रेंड अगस्त के आखिरी सप्ताह में शुरू हुआ लेकिन नौ सितंबर के बाद सेलिब्रिटी और नेताओं की रेट्रो एआई तस्वीरें चर्चा में आईं। इसके बाद इससे जुड़ीं लाखों पोस्ट सोशल मीडिया डाली गईं। #80sTrend, #80sNostalgia, #80sAI, #RetroAI सहित अन्य हैशटैग के साथ रेट्रो रंग सोशल मीडिया पर छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed