{"_id":"604bf0078ebc3ed8321abe4e","slug":"more-than-500-passengers-traveled-on-the-first-day-haldwani-news-hld417974951","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 500 से अधिक यात्रियों ने सफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 500 से अधिक यात्रियों ने सफर किया
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। चार माह बाद शुक्रवार से भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सार्वजनिक बसों की आवाजाही शुरू होने से यात्रियों और पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। पहले दिन करीब 500 से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों में सफर किया। मार्ग पर रोडवेज और केमू बसे चलने से लोगों को टैक्सी का महंगे सफर नहीं करना पड़ेगा।
पर्यटन सीजन से पहले बसों का संचालन शुरू होने के साथ अब भीमताल, नौकुचियाताल, सातताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर लोगों को ज्योलीकोट होते हुए नहीं आना पड़ेगा। ऐसे में होटल कारोबारियों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का काम पटरी पर लौटने की उम्मीद है। हालांकि रानीबाग मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मेहरागांव के पाइन क्रिस्ट होटल के जीएम विजय कुमार झा ने बताया कि रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर बसों की आवाजाही शुरू होने से सैलानियों का समय और पैसा दोनों बचेगा। क्याकिंग संचालक अनवर उल्ला, पैराग्लाइडिंग संचालक विनोद दुम्का ने कहा कि मार्ग पर बसों की आवाजाही शुरू होने से सैलानियों को भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल वाया ज्योलीकोट होकर नहीं आना पड़ेगा। ब्लॉक रोड व्यापारी जगदीश महतोलिया ने कहा कि बसों के चलने से पर्वतीय क्षेत्र के यात्रियों को लाभ होगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल अध्यक्ष लोकेश पालीवाल ने बताया कि शुक्रवार से भीमताल-रानीबाग मार्ग में रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया है। शुक्रवार को मार्ग पर रानीखेत-दिल्ली, रानीखेत-बरेली, चनौती-हल्द्वानी, अल्मोड़ा-देहरादून, भवाली-बागेश्वर-दिल्ली, नौकुचियाताल-हल्द्वानी, सुरईखेत-दिल्ली सहित अन्य बसें संचालित की गई। इन बसों में 500 से अधिक यात्रियों ने सफर किया। वहीं रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर मार्ग पर चलने वाली केमू बसों में भी यात्रियों ने सफर किया।