{"_id":"ae5f721d31ea4598ac6b3fa8ffddfa12","slug":"mohan-nath-martyr-s-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक चक्र लेकर घर पहुंचीं तो छलक आए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक चक्र लेकर घर पहुंचीं तो छलक आए आंसू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, लालकुआं (नैनीताल)।
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौर्य, पराक्रम और वीरता के अदम्य साहस का सर्वोच्च सेना मेडल अशोक चक्र लेकर दिल्ली से लौटीं लांसनायक शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना बेहद अभिभूत हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त कर दिल्ली से घर पहुंचीं भावना की आंखों में सम्मान की चमक और पति यादों के आंसू छलक आए। जो मिटे देश की खातिर उस वीरता को है नमन की गूंज से सराबोर भावना इन अनमोल लम्हों को जिंदगी की बेशकीमती सौगात बताती हैं।
विज्ञापन
पति की शहादत पर मिले सम्मान और हर देशवासी की सद्भावना से भाव विभोर भावना का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि उनके पति को मरणोपरांत वीरता के सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक वीर सैनिक की पत्नी के लिए इससे बड़ा कोई सौभाग्य नहीं हो सकता। पति की धरोहर को लेकर लौटी भावना का कहना था कि भारत सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान वह अंतिम सांस तक सहेजकर रखेंगी। वहीं भारत सरकार के इस कदम से सैन्य परिवारों का मनोबल भी बढ़ा है।