Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Viral infection cases rise due to change in weather

Nainital News: मौसम में बदलाव से बढ़े वायरल संक्रमण के मामले

Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Viral infection cases rise due to change in weather
हल्द्वानी। मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। तापमान में बदलाव के चलते सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी वायरल संक्रमण संबंधी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। हल्द्वानी के बेस अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मरीज इन लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों की संख्या अधिक है। इसके अलावा सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे चार से पांच मरीज भी प्रतिदिन जांच और उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बेस अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विनीता निखुर्पा के अनुसार, मौसम में ठंड और गर्मी के बीच लगातार बदलाव वायरल संक्रमण बढ़ने का प्रमुख कारण बन रहा है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीजों की ओपीडी हो रही है। सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार या लगातार खांसी होने पर लक्षणों को नजरअंदाज न करें और अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराएं। उन्होंने बताया कि इन दिनों मीजल्स (खसरा) के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

--
डेंगू के चार मरीज अस्पताल में भर्ती
इस समय डेंगू के मामलों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन दो से तीन मरीज पहुंच रहे हैं। रविवार को बेस अस्पताल के डेंगू वार्ड में चार मरीज भर्ती थे जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिना सलाह न लें एंटीबायोटिक
डॉक्टरों ने ठंडी चीजों के सेवन से बचने, सुबह-शाम ठंड में निकलते समय सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीने की सलाह दी है। साथ ही नियमित रूप से हाथ साफ रखने और बिना चिकित्सकीय परामर्श के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन नहीं के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed