{"_id":"5780c5e54f1c1b6e697fd59b","slug":"models-not-in-school-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल में शौचालय तक नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल में शौचालय तक नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Sat, 09 Jul 2016 03:07 PM IST
विज्ञापन
रामनगर का जीआईसी करनपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। राजकीय इंटर कॉलेज करनपुर को मॉडल स्कूल का दर्जा तो मिल गया, लेकिन बालकों के लिए शौचालय नहीं बन पाया है। इससे बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं विद्यालय में इंटर स्तर पर दो पद, हाईस्कूल स्तर पर तीन पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जिसमें आज तक शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
दरअसल जनवरी में रामनगर के पांच विद्यालयों को मॉडल स्कूल की श्रेणी में शामिल किया गया। इसमें दो इंटर कॉलेज, एक उच्चतर माध्यमिक, दो प्राथमिक विद्यालय शामिल थे। राजकीय इंटर कॉलेजों में पाटकोट, करनपुर को मॉडल का दर्जा मिला। करनपुर स्कूल के मॉडल बनने पर क्षेत्रवासियों, बच्चों को विश्वास था कि यहां रिक्त पड़े पदों को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही बालकों के लिए शौचालय भी बनवा दिया जाएगा। वर्ष 2012 से स्कूल में शिक्षकों के पांच पद रिक्त चल रहे हैं। इसका खामियाजा इस बार इंटर की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ा। इंटर का रिजल्ट 62.4 प्रतिशत रहा। हालांकि हाईस्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य विजय चंद्र पांडे ने बताया कि इंटर स्तर पर शिक्षकों के नौ पद स्वीकृत हैं। इसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान के पद वर्ष 2012 से रिक्त हैं। वहीं हाईस्कूल स्तर पर सात पद स्वीकृत हैं, जिसमें अंग्रेजी, कला, पीटीआई के पद रिक्त चल रहे हैं। वर्तमान में इस विद्यालय में 252 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।