{"_id":"6421fbf7470729c1d5052104","slug":"mla-fix-the-dilapidated-road-broken-canals-haldwani-news-c-8-1-95305-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: विधायक जी जर्जर सड़क, टूटी नहरों को ठीक करा दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: विधायक जी जर्जर सड़क, टूटी नहरों को ठीक करा दीजिए
Tue, 28 Mar 2023 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
बेतालघाट में एएनएम को नियुक्ति पत्र सौंपतीं विधायक सरिता आर्य। संवाद
बेतालघाट (नैनीताल)। आपदा के बाद से जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कें, सिंचाई विभाग की टूटी नहरें, क्षेत्र में बढ़ती पेयजल समस्या से परेशान बेतालघाट के ग्रामीणों ने अपना दर्द विधायक सरिता आर्या को बताया और समस्याओं को जल्द हल कराने की मांग की।
सोमवार को बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में सरकार के एक साल पूरे होने पर बहुउद्देशीय शिविर लगाया जिसमें विधायक ने विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए।
लक्ष्मण सिंह ने चुनी और नौघर गांव में पेयजल की समस्या बताई, शंकर बुधौडी ने मिनी स्टेडियम में उठ रही धूल से निजात दिलाने और घघरेटी गांव के ग्रामीणों ने आपदा मद से मार्ग को सही कराने की मांग की। विधायक ने लोनिवि अधिकारियों को निरीक्षण कर मार्ग को सही कराने को कहा। शिविर में 32 शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें से अधिकतर शिकायतें मौके पर ही हल की गई। वहीं सिमत्या निवासी चंदन सिंह ने बताया कि पिछले साल जुलाई में आयोजित कैंप में उनके नाम से बैशाखी और चश्मा देने की बात कहकर रसीद दी गई थी। लेकिन अब तक कोई सामग्री नहीं दी गई है। इसके लिए वह कई बार विभाग के चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने कहा कि जल्द उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर में 25 लोगों के स्वास्थ्य की जांच, 3 महिलाओं को महालक्ष्मी किट, 5 को कलरिंग किट, 4 महिलाओं की गोदभराई की गई।
इस दौरान एसडीएम परितोष वर्मा, ब्लॉक प्रमुख आनंदी देवी, मंडल अध्यक्ष नीमा खुल्बे, प्रताप बोहरा, तारा भंडारी, दलीप बोहरा, राजू जैड़ा, दलीप नेगी, पंकज जोशी आदि मौजूद रहे।