{"_id":"5fa8489f8ebc3e9bf228d5f5","slug":"mining-started-in-the-gaula-river-330-vehicles-reached-to-take-the-sub-station-haldwani-news-hld4034891111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौला नदी में खनन शुरू, 330 गाड़ियां उपखनिज लेने पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौला नदी में खनन शुरू, 330 गाड़ियां उपखनिज लेने पहुंचीं
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में रविवार से खनन शुरू हो गया है। दूसरे दिन 330 गाड़ियां उपखनिज के लिए गौला नदी में पहुंचीं। हल्दूचौड़ गेट में श्रमिक कम होने के कारण कम गाड़ियों ने ही गौला नदी में प्रवेश किया।
शनिवार को खान विभाग का ई-रवन्ना पोर्टल नहीं चल पाने के कारण उद्घाटन के बाद भी खनन शुरू नहीं हो पाया था। शनिवार देर रात खान विभाग ने अपना कांटा सही करवा लिया। इसके बाद रविवार को खनन शुरू हो गया। शीशमहल गेट में 222 और हल्दूचौड़ गेट में 108 गाड़ियां खनन करने के लिए गौला में उतरी।
डीएलएम वाईके श्रीवास्तव ने बताया कि सभी वाहन देर शाम तक उपखनिज लेकर बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में खनन निकासी बढ़ने की उम्मीद है। कहा कि दीपावली के बाद ही खनन में तेजी आएगी।