{"_id":"5914987f4f1c1b1d6885167a","slug":"military-school-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक स्कूल बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक स्कूल बना चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट लीग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से डीएसए मैदान में खेली जा रही इंटर स्कूल 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल ने सेंट जेवियर को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडे ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। सैनिक स्कूल के मनीष बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
सेंट जेवियर स्कूल के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी कर सभी विकेट खोकर 76 रन बनाए। जवाब में सैनिक स्कूल ने एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। निर्णायक मो. अय्यूब व विनय चौधरी, स्कोरर उमेश कांडपाल सोनी थे। उद्घोषक नवीन पांडे रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर सेंट जेवियर के गौतम साह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सैनिक स्कूल के विवेक बिष्ट को गेंदबाज, सेंट जेवियर के ही विशाल चौधरी को क्षेत्ररक्षक, अम्तुल के पारस मेहरा को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पूर्व डीएसए के महासचिव अजय साह व
क्रिकेट सचिव शिरीष चंद्र साह जगाती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर देवेंद्र लाल साह, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान सिंह रौतेला, धीरज बिष्ट, महेश साह, राजेश बिनवाल, अर्जुन सिंह बिष्ट आदि थे।