फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Meeting Industries Department Schemes

Nainital News: स्वरोजगार के लिए योजनाओं का लाभ उठाएं उद्यमी

Sun, 28 May 2023 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 28 May 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Meeting Industries Department Schemes
भीमताल (नैनीताल)। जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक में सीडीओ ने उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उद्योग समेत अन्य विभागों से उद्योगपतियों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


शनिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने उद्योग वाले इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली और पानी की समस्या को हल करने के साथ लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई करने को कहा। उद्यमियों की समस्याओं को भी हल करने के निर्देश दिए। कहा कि जो लोग सब्सिडी का लाभ लेकर स्वरोजगार नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी चिह्नित किया जाए। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुनील कुमार पंत ने सरकार और विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भीमताल में मल्लीताल रामलीला मैदान के पास बंद पड़े टसर उद्योग को दोबारा खोलने के लिए उद्यमियों को नोटिस भेजे हैं। इस दौरान रमेश चंद्र बिंजोला, मनोज दादा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed