{"_id":"68ed669f1ad68f760003da92","slug":"mbpg-and-kotdwar-college-winners-in-judo-haldwani-news-c-337-1-ha11015-126371-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जूडो में एमबीपीजी और कोटद्वार महाविद्यालय विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जूडो में एमबीपीजी और कोटद्वार महाविद्यालय विजेता
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यायल की ओर से हल्द्वानी स्टेडियम में अंतर महाविद्यालयी जूडो प्रतियोतिगता का आयोजन किया गया। बालक व बालिका वर्ग में एमबीपीजी कॉलेज के अलावा, रुद्रपुर, खटीमा , कोटाबाग, हल्दूचौड़, महिला महाविद्यालय हल्द्वानी सहित विभिन्न कॉलेजों ने प्रतिभाग किया।
सोमवार को पुरुष वर्ग के मुकाबलों में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रुद्रपुर महाविद्यालय उपविजेता रहा। महिला वर्ग में कोटद्वार महाविद्यालय ने एमबी कॉलेज हल्द्वानी को पराजित किया। एमबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने विजेता टीमों को बधाई और नार्थ जोन के चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। वहां क्रीड़ाधिकारी डॉ. संतोष कुमार, राजेश कुमार, डॉ. सुरेंद्र नेगी, हितेंद्र मेहता, देवेंद्र सिंह आदि थे।