फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Maya Kumari Wins in Kohima

माया ने जीता राष्ट्रीय क्रॉसकंट्री एथलेक्टिस में कांस्य पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Maya Kumari Wins in Kohima
पिथौरागढ़ की माया कुमारी कांस्य पद के साथ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप और 56वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की माया कुमारी ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने छह किमी की दौड़ 23.03 मिनट में पूरी की जबकि भारतीय टीम ने टीम स्पर्द्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

कोहिमा (नगालैंड) में शनिवार को आयोजित दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स फेडरेशन क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में एथलेटिक्स खिलाड़ी माया ने उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर अंडर-20 आयु वर्ग में छह किमी की दौड़ में कांस्य पदक जीता है। माया ने पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। माया अब उप जिलाक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह से प्रशिक्षण ले रहीं हैं। टीम सैफ गेम्स की टीम स्पर्द्धा में भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। इसमें माया भी टीम का हिस्सा रहीं। उनकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पंत, हरि दत्त कापड़ी, प्रो. जीत सिंह ज्याला, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, अशोक शर्मा, प्रमोद पाटनी, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भुवन चंद्र पंत, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भास्कर चंद्र भट्ट आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed