{"_id":"6615c651659de5f8e6097977","slug":"masjid-tiraha-marg-will-remain-zero-zone-on-eid-prayers-haldwani-news-c-238-1-shld1020-104396-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ईद की नमाज पर मस्जिद तिराहा मार्ग जीरो जोन रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ईद की नमाज पर मस्जिद तिराहा मार्ग जीरो जोन रहेगा
Wed, 10 Apr 2024 04:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। नगर में ईद की नमाज के दौरान पुराना घोड़ा स्टैंड से मस्जिद तिराहे तक जीरो जोन रहेगा। इसमें हाईकोर्ट व कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मल्लीताल रिक्शा स्टैंड से पंत पार्क डीएसए पार्किंग होते हुए भेजा जाएगा।
मंगलवार को कोतवाली में ईद की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक में लोगों से सुझाव मांगे गए। बैठक में तय हुआ कि ईद की नमाज हर वर्ष की तरह डीएसए मैदान में अदा की जाएगी। नमाज के लिए पालिका साफ-सफाई की व्यवस्था करेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुराना घोड़ा स्टैंड से मस्जिद तिराहे तक जीरो जोन रखा जाएगा। इस दौरान पंत पार्क से डीएसस पार्किंग होते हुए वाहन ऊपर की ओर जाएंगे। इसमें कोतवाल हरपाल सिंह, एसएसआई पीएस मेहरा, मोहम्मद शाद, नाजिम अहमद, नाजिम बख्श, समीर अली, फैजल खान, आसिफ बख्श, हिमांशु चंद्रा व सुनील खोलिया आदि रहे।