फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Nainital News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 04 Jun 2024 06:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 04 Jun 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
रामनगर। रविवार को कालाढूंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पाटकोट में एक विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने महिला के पति और ससुरालियों उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ग्राम डोनपरेवा निवासी किरन का विवाह करीब 13 वर्ष पहले ग्राम पाटकोट निवासी नवीन कर्नाटक के साथ हुआ था। महिला के परिजनों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से उसका पति नवीन और ससुराल वाले महिला का उत्पीड़न कर रहे थे। कई बार गांव में पंचायत के बाद दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। महिला के परिजनों ने पति नवीन और उसके ससुरालियों पर किरन को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। महिला की शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ससुरालियों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह मेहर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। महिला के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed