फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Market closed.

बंद रहा बाजार, सड़कों पर छाई सुनसानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Market closed.
हल्द्वानी में रविवार को पटेल चौक पर बंद पड़ीं दुकानें। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से किए जा रहे साप्ताहिक लॉकडाउन के तहत रविवार को भी पूरा बाजार बंद हो गया। सुबह सात बजे से नौ बजे तक आवश्यक वस्तुओं, दूध, सब्जी, फल आदि की दुकानें खुलीं। बाद में उन्हें भी बंद कर दिया गया। बाजार में दवा की दुकानें जरूर खुलीं रहीं लेकिन उनमें भी ग्राहकों की संख्या कम रही। रोडवेज, केमू स्टेशन में बसें तो खड़ी थीं लेकिन यात्री नजर नहीं आए।
विज्ञापन

रोडवेज को नहीं मिले यात्री
हल्द्वानी। रविवार को कर्फ्यू के दिन रोडवेज को यात्री नहीं मिले। नैनीताल रीजन से 159 बसें डिपों से बाहर ही नहीं निकली। सवारी नहीं मिलने के कारण रोडवेज ने कई बसों का संचालन नहीं किया। उधर रोडवेज की आय भी कम हो गई।
विज्ञापन

सड़क पर नहीं दिखी पुलिस
पुलिस फोर्स कुंभ में होने के कारण सड़क पर पुलिस दिखाई ही नहीं दी। उधर लोग खुद ही घरों से बाहर नहीं निकले।
टीका लगाने के लिए आए लोग
कोराना की वैक्सीन लगाने के लिए लोग आए। इससे अस्पतालों के आसपास भीड़ दिखाई दी। साथ ही कुछ लोग अपनी कोरोना जांच कराने के लिए भी पहुंचे हुए थे।
वापस लिया बाजार खोलने का निर्णय
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तीन दिन पूर्व सोमवार से पूरे दिन बाजार खोलने का अपना निर्णय वापस ले लिया है। व्यापार मंडल का कहना है कि एसडीएम के अनुरोध पर पूरे दिन बाजार खोलने का निर्णय वापस लिया गया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार खोलते समय पुलिस की पुख्ता व्यवस्था करें
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बाजार खोलते समय पुलिस की पुख्ता व्यवस्था किए जाने की मांग की है। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि बाजार में भीड़ बढ़ रही है। दो बजे तक ही बाजार खोले जाने के दौरान मास्क, सैनिटाइजर, सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र फर्स्वाण, केंद्रीय संयोजक डॉ. धर्मप्रकाश यादव, नगर महामंत्री मनोज जोशी, नगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रदेश जीएसटी प्रभारी प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, पूरन लाल साह, देवेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि थे।
कुशल व्यक्ति को दें स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा
हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में संस्थापक अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा राज्य के किसी कुशल नेता को सौंपने की मांग की है। संगठन का कहना है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और उनको दुरुस्त करने के कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर एक मई से बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी, बृजमोहन सिजवाली, यमुना जोशी, शंभू दत्त कविदयाल, विकल बवाड़ी, घनश्याम वर्मा, अजय कृष्ण गोयल आदि मौजूद थे।
सात बजे तक बाजार खोलें या पूरा लॉकडाउन लगाएं
हल्द्वानी। देवभूमि व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने दो बजे तक बाजार बंदी का विरोध किया है। उन्होंने दो बजे तक बंदी के दौरान ही कर्फ्यू लगाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार सात बजे शाम तक बाजार खोलने की अनुमति दे या फिर पूरे सप्ताह लॉलडाउन लगाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह चड्ढा, नगर अध्यक्ष गोविंद बगड्वाल, महामंत्री राजीव जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, मुकेशधींगरा, पंकज कपूर, रविंद्र बाली, पंकज गुप्ता आदि मौजूद थे।

संक्रमण काल में समाज हित सर्वोपरि : वर्मा
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की भयावह बीमारी के बीच सभी व्यापारी संयम से काम करें। कोरोना मानकों का पूरी तरह पालन करें। स्वयं और ग्राहकों को इसके लिए जागरूक करें। प्रदेश के व्यापारियों ने आपातकाल में हमेशा बढ चढ़कर समाज सेवा की है। बैठक में प्रदेश महासचिव प्रकाश मिश्रा, प्रमोद गोयल, एनसी तिवाड़ी, महेश जोशी, प्रमोद जौहर, सुभाष कोहली, मनोज अरोरा, गुलशन छावडा, नवनीत राणा आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी में रविवार को बंद के दौरान स्टेशन पर छाया सन्नाटा।      अमर उजाला

हल्द्वानी में रविवार को बंद के दौरान स्टेशन पर छाया सन्नाटा। अमर उजाला- फोटो : HALDWANI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed