Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Many people are sick

गर्भवती को कुर्सी पर बैठाकर 17 किमी पैदल चले, तब मिला अस्पताल

Fri, 28 Jul 2017 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। 
अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।  Updated Fri, 28 Jul 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
Many people are sick
कई लोग बीमार - फोटो : अमर उजाला

भीमताल (नैनीताल)। सुदूरवर्ती ओखलकांडा ब्लाक में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। विकासखंड के कुकना ग्रामसभा निवासी एक गर्भवती को इलाज उपलब्ध कराने के लिए परिजनों और ग्रामीणों को 17 किमी की यात्रा पैदल ही तय करनी पड़ी। इस दौरान बीमार गर्भवती महिला को कुर्सी पर बैठाकर गांव से रोड हेड तक पहुंचाया गया और उसके बाद पड़ोस के चंपावत जिले के सीएचसी में महिला को इलाज नसीब हुआ। अस्पताल में गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन


 कुकना गांव निवासी प्रकाश सिंह की पत्नी दीपा देवी (26) गर्भवती थी। बृहस्पतिवार सुबह दीपा देवी को प्रसव पीड़ा उठी, लेकिन गांव में दूर-दूर तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं थी। लिहाजा परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दीपा देवी को इलाज के लिए पड़ोस के चंपावत जिले के पाटी ब्लाक में स्थित सीएचसी में ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मदन सिंह नौलिया ने बताया कि गर्भवती दीपा देवी को बृहस्पतिवार सुबह कुर्सी पर बैठाकर लगभग 17 किमी दूर पैदल ढोलीगांव ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों को उक्त दूरी तय करने में लगभग चार घंटे लग गए। ढोलीगांव से प्रसव पीड़ा से छटपटा रही दीपा देवी को 108 एंबुलेंस की मदद से चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में स्थित सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां उसकी नार्मल डिलीवरी हुई और बेटी ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कई लोग हैं बीमार
ग्राम प्रधान नौलिया ने बताया कि कुकना गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग को लेकर वह जिला प्रशासन के अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन भेज चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तीन दिन पहले ही उन्होंने सीएमओ को फोन कर गांव में कई लोगों के बीमार होने की सूचना देते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में नहीं पहुंची है।


अभी हाल ही में भीमताल ब्लॉक के मलुवाताल ग्रामसभा निवासी एक गर्भवती महिला को भी चारपाई पर बांधकर पांच किमी पैदल चलने के बाद हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला के गर्भ में पल रहे शिशु ने दम तोड़ दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed