फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   man dies after coming to protest against two youths who climbed on roof in haldwani

Uttarakhand: छत पर चढ़े दो युवक, विरोध में हुई हाथापाई, राजमिस्त्री की मौत; बेटी को डंडा मारकर किया लहूलुहान

Wed, 03 Jan 2024 04:17 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 04:17 PM IST
सार

हल्द्वानी में दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में देर रात दो युवक पड़ोस की छत पर चढ़ गए। आवाज सुनकर राजमिस्त्री छत पर पहुंचा तो युवकों से उसकी हाथापाई हो गई। इसी बीच राजमिस्त्री सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
man dies after coming to protest against two youths who climbed on roof in haldwani
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में रात 11 बजे दो युवक पड़ोस की छत पर चढ़ गए। आवाज सुनकर राजमिस्त्री छत पर पहुंचा तो युवकों से उसकी हाथापाई हो गई। इसी बीच राजमिस्त्री सीढ़ी से नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने राजमिस्त्री की बेटी के सिर पर डंडा मारकर उसे भी लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन

 
राजमिस्त्री गोधन (47) मूलरूप से यूपी के पीलीभीत का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। पत्नी सोनी ने बताया कि सोमवार रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई जो मारपीट तक पहुंच गई। गोधन मारने के लिए डंडा लेने गया तो वह सीढ़ी पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: रात नौ बजकर बीस मिनट में हल्द्वानी में ऐसा क्या हुआ, जिससे मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मारपीट में एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोरी के सिर में 12 टांके आए हैं। काठगोदाम थाना इंचार्ज विमल मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे। वह पड़ोस की छत से आए थे। दोनों युवकों की पहचान कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed