फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Illegal construction demolished in Haldwani

Uttarakhand: रात नौ बजकर बीस मिनट में हल्द्वानी में ऐसा क्या हुआ, जिससे मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

Wed, 03 Jan 2024 03:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 03 Jan 2024 03:27 PM IST
सार

हल्द्वानी में जिला प्रशासन, नगर निगम और पीडब्लूडी की संयुक्त टीम ने सिंधी चौराहे से अग्रसेन चौक तक करीब 150 मीटर सड़क के फुटपाथ में दुकान के बढ़ाए गए फर्श को देर रात जेसीबी से तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Illegal construction demolished in Haldwani
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला प्रशासन, नगर निगम और पीडब्लूडी की संयुक्त टीम ने सिंधी चौराहे से अग्रसेन चौक तक करीब 150 मीटर सड़क के फुटपाथ में दुकान के बढ़ाए गए फर्श को देर रात जेसीबी से तोड़ दिया। रात में हुई संयुक्त कार्रवाई का व्यापारियों को भी पता नहीं चला। रात में ही लोनिवि यहां पर सड़क बनाएगा। इससे सड़क की चौड़ाई करीब ढाई मीटर बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


बीते दिनों नगर निगम ने अभियान चलाकर अतिक्रमण तोड़ा थो। एक ही दिन में अभियान बंद करने पर अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठाए। इस पर प्रशासन एक्शन में आ गया। मंगलवार रात करीब 9:20 बजे नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम पारितोष वर्मा और पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार दल-बल के साथ सिंधी चौराहे पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां लोनिवि ने सड़क की नपाई की। इसके बाद सिंधी चौराहे से अग्रसेन चौक तक करीब 150 मीटर लंबाई में दुकानदारों की ओर से सड़क पर 2.5 मीटर फर्श डाला गया फर्श जेसीबी से तोड़ दिया। इस बीच कुछ व्यापारी सामने आए जिन्हें नगर आयुक्त ने समझाकर शांत कर दिया। इसके बाद लोनिवि ने मलबा हटाकर यहां पर सड़क बनाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: हल्द्वानी में आज बदला रहेगा रूट प्लान, बड़े वाहनों का डायवर्जन, छोटे वाहन यहां से गुजरेंगे

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि सड़क पर जाम न लगे इसलिए रात को कार्रवाई की गई। कहा कि अभी पक्के मकानों को छोड़कर सड़क पर फर्श आदि को हटाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed