{"_id":"698f8c474a7888017c03114c","slug":"mahashivratri-fair-will-start-from-today-in-adi-chota-kailash-haldwani-news-c-418-1-shld1006-3844-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आज से शुरू होगा आदि छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आज से शुरू होगा आदि छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भगवान शिव के धाम से विख्यात आदि छोटा कैलाश भीमताल में शनिवार से महाशिवरात्रि मेले का आयोजन शुरू होगा। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर छोटा कैलाश में दो लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है। मेले को लेकर जिला पंचायत, प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर को फूल मालाओं से सजाया गया है।
ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया ने बताया कि शनिवार को मेले का शुभारंभ होगा। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर बरेली, रामपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी, भीमताल, भवाली, नैनीताल, मेहरागांव समेत अन्य जगहों से दो लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है। बताया कि शनिवार को श्रद्धालु भगवान की शिव के भजन कीर्तन के साथ रविवार की सुबह भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि मान्यता है कि छोटा कैलाश में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने की उम्मीद है। इधर भीमताल डांठ स्थित भीमेश्वर महादेव मंदिर में भी रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। मंदिर के पुजारी मदन गिरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रविवार की सुबह चार बजे से दोपहर बाद तक मंदिर में दर्शन के श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहेगी। साथ ही मंदिर में भजन कीर्तन के साथ स्थानीय लोगों की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद