{"_id":"691b86ca054772b824099799","slug":"maharana-pratap-sports-college-dehradun-winner-haldwani-news-c-337-1-ha11015-127364-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून विजेता
Tue, 18 Nov 2025 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 विद्यालय शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता में भिड़ते देहरादून जन
हल्द्वानी। राज्य स्तरीय विद्यालयी अंडर 14 बालक वर्ग की फुटबाल स्पर्धा का फाइनल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जीत लिया। हल्द्वानी स्टेडियम में हुए मुकाबलों में 10 टीमों ने हिस्सा लिया। सोमवार को दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने किया।
सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में चंपावत ने ऊधमसिंह नगर को 5-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने जनपद देहरादून को 2-0 से पराजित किया। निर्णायक मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने चंपावत को 3-1 से शिकस्त दी। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जनपद देहरादून ने ऊधमसिंह नगर को 1-0 से हराया। निर्णायक दिनेश कुमार, प्रकाश भट्ट, अमित कांडपाल, बाली सिंह राणा, प्रकाश चंद्र रहे। इस दौरान सुरेन्द्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।